logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में महाप्रबंधक व सांसदों की बैठक, रेल विकास व यात्री सुविधाओं के साथ नागरिकों की समस्या पर चर्चा


नागपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के माननीय सांसदों के साथ महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की महत्वपूर्ण बैठक नागपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में रेलवे के विकास कार्य और स्थानीय नागरिकों की सुविधा और समस्या पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की।

बैठक में गढ़चिरोली-चिमूर के सांसद डॉ. नामदेव किरसान, बालाघाट की सांसद  भारती पारधी, रामटेक के सांसद श्यामकुमार बर्वे, छिंदवाड़ा के सांसद बंटी विवेक साहू, नागपुर के सांसद व केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी के प्रतिनिधि विधायक  कृष्णा खोपड़े, चंद्रपुर की सांसद प्रतिभा धनोरकर व अन्य सांसद प्रतिनिधियों ने भाग लिया। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक  दीपक कुमार गुप्ता सहित रेलवे मुख्यालय व मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रेलवे की उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं, अमृत स्टेशनों पर चल रहे कार्य, स्वच्छता प्रोजेक्ट, ‘मेरी सहेली’ अभियान, अक्षिता सेफ बबल, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, गाड़ियों की क्षमता वृद्धि, और हेल्पलाइन 139 जैसी पहल की जानकारी दी।

बैठक में सांसदों ने स्थानीय समस्याएं उठाईं व रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के ठहराव, समयबद्धता, नई रेल सेवाओं की मांग व गुड्स शेड स्थानांतरण जैसे विषयों पर चर्चा की। महाप्रबंधक ने सांसदों को जनता की अपेक्षाएं साझा करने के लिए धन्यवाद दिया और सभी सुझावों को प्राथमिकता से अमल में लाने का आश्वासन दिया।