logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

ओबीसी समाज के नेताओं की बैठक; बबनराव तायवाड़े को नहीं मिला आने का संदेश, कहा - नहीं रहूँगा उपस्थित


नागपुर: ओबीसी समाज के नेताओं की बैठक को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष बबनराव तायवाड़े ने कहा कि उन्हें गुरुवार को होने वाली बैठक के बारे, उसके विषयों के बारे कोई जानकारी नहीं है, न उन्हें इस बैठक में आने के लिए निमंत्रण मिला है। तायवाड़े ने कहा, “मुझे कोई संदेश नहीं मिला है। आज बैठक होने वाली है। मुझे नहीं पता कि बैठक में किन विषयों पर चर्चा होगी, इसलिए मैं बैठक में उपस्थित नहीं रहूँगा।” 

बबनराव तायवाड़े ने इस मुद्दे पर बात करतें हुए कहा, “60 प्रतिशत ओबीसी समुदाय और उनके हितों की रक्षा के लिए कई नेता होने चाहिए। आंदोलन का रुख़ घोषित करते समय किन मुद्दों पर असमंजस की स्थिति बनती है, यह स्पष्ट होना चाहिए। यह मार्च किस उद्देश्य से निकाला जा रहा है, यह पता होना चाहिए। हम अपने पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे, अध्ययन करेंगे और अगर कुछ बातों पर सहमति बनी तो हम मार्च में शामिल होंगे।”

उन्होंने कहा, “हम ओबीसी समुदाय के कल्याण के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए सरकार ने ओबीसी छात्रों और युवाओं के कल्याण के लिए 58 जीआर निकाला है। मुझे खुशी है कि मैंने सरकार के सामने जो माँगें रखीं, उन सभी पर उप-समिति में चर्चा हुई। वे सभी माँगें सही हैं, इसलिए इन सभी मांगों का समर्थन किया गया। हम इन सभी माँगों को जल्द से जल्द मंज़ूरी दिलाएँगे।” 

देखें वीडियो: