logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

छगन भुजबल और शरद पवार की मुलाकात; बावनकुले बोले - भुजबल नहीं लेंगे कोई गलत निर्णय


नागपुर: छगन भुजबल और शरद पवार की मुलाकात पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि यह मुलाकात विकासात्मक या कोई सामाजिक चर्चा होगी. भुजबल साहब की भेंट की वजह वही बताएंगे.

बावनकुले ने कहा, “अब तक की राजनीतिक हलचल की जानकारी है उसके हिसाब से  भुजबल महागठबंधन के अहम घटक हैं. एकजुट रहने प्रयास किया जाता है. यह भुजबल साहब की कोई राजनीतिक यात्रा नहीं होगी. छगन भुजबल जी ऐसा कोई निर्णय नहीं लेंगे जिससे महायुति पर गलत प्रभाव पड़े.”

वहीं, महायुति के साथ रहने के सवाल पर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में महायुति के सभी दल में रहे. आगे भी महायुति एक टीम के रूप में चुनाव लड़ेगी और सत्ता में आएगी.