logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

मेहकर के विधायक सिद्धार्थ खरात का शादी समारोह में हाथ में तलवार लेकर डांस, वीडियो हुआ वायरल, क्या होगी कानूनी कार्रवाई?


बुलढाणा: विधायक खरात का एक शादी समारोह के दौरान हाथ में तलवार लेकर गाने की धुन पर नाचते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेहकर विधानसभा क्षेत्र से उबाठा पार्टी के विधायक सिद्धार्थ खरात के वायरल वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। सवाल उठ रहा है कि क्या विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी?

लोगों का कहना है कि दरअसल, विधायक सिद्धार्थ खरात पहले प्रशासनिक सेवा में थे। इसलिए, उन्हें कानून का ज्ञान है। वह वर्तमान में एक जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए एक जनप्रतिनिधि का इस तरह से व्यवहार करना गलत है।

महाराष्ट्र में पहले भी शादी के जुलूस के दौरान तलवार लेकर नाचने के मामले दर्ज हो चुके हैं। इसलिए अब देखना यह है कि प्रशासन विधायक सिद्धार्थ खरात के खिलाफ भी कोई कार्रवाई करेगा या नहीं। इससे पहले बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ अपने बेटे के जन्मदिन पर तलवार से केक काटने का मामला दर्ज किया गया था।