logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात


नागपुर: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस दिल्ली दौरे पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं। अपने इस दौरे के दौरान फडणवीस भाजपा के बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे। 

ज्ञात हो कि, पांच दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, सरकार बने एक हफ्ते का समय लगभग पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में फडणवीस और गडकरी में मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई है।