logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

धान खरीदी योजना में किसानों के नाम पर बिचौलिए खा रहे मुनाफा, विधानसभा में नाना पटोले ने लगाया आरोप


भंडारा: कांग्रेस सदस्य नाना पटोले ने विधानसभा में आरोप लगाया कि राज्य में अनाज खरीदी योजना में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। बुधवार को विधानसभा में धान खरीदी मुद्दा उठाते हुए नाना ने कहा कि, "केंद्र सरकार के आदेशानुसार राज्य में चलाई जा रही अनाज खरीदी योजना में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। मैंने पिछले सत्र में भी यह मुद्दा उठाया था। तत्कालीन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अजीत पवार ने सदन को आश्वासन दिया था कि वे बैठक कर इस मुद्दे को सुलझाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि, "यह योजना इसलिए शुरू की गई है ताकि किसानों को उनके माल का उचित मूल्य मिले और उनके साथ न्याय हो। हालांकि यह किसानों के हित में एक योजना है, लेकिन वास्तव में यह बिचौलियों के हाथों में खेल रही है। इस योजना के तहत चल रहे भ्रष्टाचार के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हो रहा है। सरकारी धन की खुलेआम लूट हो रही है, राज्य के खजाने की लूट हो रही है और वास्तविक लाभ केवल बिचौलियों को मिल रहा है।"

पटोले ने आगे कहा, "यह मुद्दा अब और गंभीर हो गया है। इसलिए इस मुद्दे का तुरंत समाधान करना जरूरी है। पटोले ने कहा कि माननीय उपमुख्यमंत्री को सदन में जवाब देना चाहिए कि इन दलालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।"