logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: मंत्री धर्माराव आत्राम फिर बोले- जयंत पाटिल हमारे साथ, फ़िलहाल उन्हें वोटिंग में रखा है


गोंदिया: अजित पवार के एनडीए में शामिल होने के बाद लगातार उनके गुट के मंत्रियों द्वारा शरद पवार गुट में शामिल विधायकों और नेताओं के साथ आने का दावा कर रहे हैं। सबसे ज्यादा जिस नाम की चर्चा होरही है, वह है जयंत पाटिल। अजित गुट के नेता लगातार उनके संपर्क में होने की बात कह रहे हैं। इसी बीच राज्य के अन्न और औषधि आपूर्ति मंत्री मंत्री धर्माराव आत्राम ने पाटिल को लेकर बड़ा दावा किया है। 

आत्राम ने कहा कि, "जयंत पाटिल हमारे संपर्क में हैं। वह उन नेताओं की वोटिंग लिस्ट में शामिल है, जो हमारे साथ आना चाहते हैं। वर्तमान में हमारे पास 43 विधायक है, जल्द ही इनकी संख्या 53 हो जाएगी।" इसी के साथ आत्राम ने यह भी कहा कि, अजित पवार ही एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके नेता हैं।

ज्ञात हो कि, बीते दिनों पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री हसन मुश्रीफ ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि, जयंत पाटिल हमारे सम्पर्क में बने हुए हैं। लेकिन एक घटना के कारण वह रुके हुए हैं।

मराठा न हो आक्रामक 

मराठा आरक्षण पर बोलते हुए आत्राम ने कहा, "मराठा समुदाय को आक्रामक नहीं होना चाहिए. हमारी सरकार मराठों के पक्ष में है और मराठों के लिए क्रांतिकारी फैसले लेगी। राज्य सरकार वैसा आरक्षण देगी जिसको न तो उच्च न्यायालय और न ही उच्चतम न्यायालय में चैलेंज किया जा सकेगा। इसको लेकर काम किया जरहा है।"