logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

बुलढाणा बाल झड़ने मामले पर मंत्री मेघना बोर्डीकर ने दी गलत जानकारी! कांग्रेस ने आरोप लगाते लाया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव


बुलढाणा: भाजपा नेता और राज्यमंत्री मेघना बोर्डीकर (Meghna Bordikar) के खिलाफ कांग्रेस (Congress) आक्रामक हो गई है। कांग्रेस ने मंत्री पर सदन के अंदर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव (Privilege Motion) लगाया है। कांग्रेस विधायक धीरज लिंगाड़े (Dheeraj Lingade) ने मंत्री के खिलाफ यह हनन लाया है। कांग्रेस का आरोप है कि, मंत्री ने विधान परिषद् (Maharashtra Council) में इसको लेकर पूछे सवाल पर झूठी जानकारी दिन थी। 

बुलढाणा में पिछले दिनों एक रहस्यमय बीमारी सामने आई थी, जिसमें लोगों के अचानक बाल झड़ने लगे। बुलढाणा जिले के शेगांव सहित अन्य तहसीलों के 19 गांव में यह बीमारी सामने आई थी। जिसके कारण लोग गंजे होने लगे थे। अचानक लोगों के गंजे होने की खबर से राज्य सहित देशभर में हड़कंप मच गया था। लोगों के बाल इतने झड़ रहे थे कि उनके सिर गंजे हो रहे थे। इस बीच, पद्मश्री डॉ. हिम्मतराव बाविस्कर ने शोध किया है, जिससे पता चला है कि राशन में मिलने वाले गेहूं में मौजूद सेलेनियम के कारण लोगों के बाल झड़ रहे हैं। हालांकि, मंत्री मेघना बोर्डिकर ने सदन को बताया कि गेहूं में मौजूद सेलेनियम के कारण बाल नहीं झड़ते हैं।

कांग्रेस विधायक धीरज लिंगाड़े ने मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। इसी के तहत गलत जानकारी देकर सदन को गुमराह करने के आरोप में अधिकारों के हनन का मामला दायर किया है। विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने अधिकारों के हनन का यह मामला दर्ज कराया है। इससे अब मेघना बोर्डिकर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुलढाणा में लोग बिना कुछ किये ही अपने बाल खो रहे थे और गंजे हो रहे थे। इस घटना के बाद एक सरकारी टीम ने इसका निरीक्षण किया।