logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका (एनएमसी) में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। मनपा की विभिन्न विषय समितियों के अध्यक्षों पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाते हुए विरोधी पक्षनेता एवं पार्षद संजय महाकालकर ने नगर निगम आयुक्त को पत्र सौंपा है। उन्होंने आयुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की है।

अधिकारियों के काम में हस्तक्षेप, विकास कार्यों पर पड़ रहा असर
संजय महाकालकर द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, विभिन्न समितियों के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद से कुछ अध्यक्ष अपनी मर्यादा और अधिकारों से बाहर जाकर काम कर रहे हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को बार-बार बैठकों के लिए बुलाया जा रहा है, जिससे उनका अधिकांश समय बैठकों में ही निकल जाता है। 

अधिकारियों का समय बर्बाद होने के कारण शहर की मूलभूत नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों की अनदेखी हो रही है, जिससे कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अटकी पड़ी हैं।

ठेकेदारों के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप
विरोधी पक्षनेता ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया है कि नागपुर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देने के बजाय, कुछ समिति अध्यक्ष अपने पद का उपयोग ठेकेदारों और निजी कंपनियों के निजी स्वार्थों को साधने के लिए कर रहे हैं। आम जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों को दरकिनार कर ठेकेदारों के हितों को तवज्जो देना पूरी तरह अनुचित है।