logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

राज ठाकरे पर विधायक अमोल मिटकरी का पलटवार, कहा - राज ठाकरे ‘सुपारी बहादुर’


अकोला: फिलहाल मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे पुणे के दौरे पर हैं. उन्होंने यहां बाढ़ पीड़ित नागरिकों से मुलाकात भी की. इस दौरान उन्होंने अजित पवार की आलोचना की. राज ठाकरे द्वारा की गई आलोचना पर एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने उन्हें उत्तर दिया है.

मिटकरी ने परोक्ष रूप से राज ठाकरे की आलोचना की है और उन्हें ‘सुपारी बहादुर’ बताया है. मिटकरी ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में अब तक सबसे असफल रहे व्यक्ति को अजित पवार पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. 

मिटकरी ने कहा कि जो व्यक्ति एनडीआरएफ का लॉन्ग फॉर्म नहीं जानता, उसका आपदा व्यवस्थापन पर बात करना सबसे बड़ा जोक है.