logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: विधायक नितिन देशमुख शिवसेना उबाठा के उपनेता नियुक्त


अकोला: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के प्रमुख उद्धव ठाकरे आदेश के बाद अकोला के शिव सेना ठाकरे गुट के विधायक और जिला प्रमुख नितिन देशमुख को उद्धव सेना का उपनेता नियुक्त किया गया है.

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बालापुर सीट पर उद्धव सेना के नितिन देशमुख ने दूसरी बार जीत हासिल की. विधायक नितिन देशमुख, जो उद्धव सेना के जिला प्रमुख के रूप में कार्यरत थे, को उपनेता के पद पर पदोन्नत किया गया है. वह उद्धव सेना के प्रमुख नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गए हैं.

पार्टी के प्रति उनके ईमानदार काम के कारण उन्हें पार्टी संगठन की दृष्टि से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस संबंध में नितिन देशमुख ने संतोष व्यक्त किया है.