logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: विधायक रणधीर सावरकर का बीजेपी के मुख्य प्रतोद के रूप से चयन


अकोला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव विधायक रणधीर सावरकर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले ने विधानसभा प्रतोद के रूप में चुना है। इस चुनाव के चलते विधायक रणधीर सावरकर को 'व्हिप' हटाने का अधिकार मिल गया है।

इससे पहले उक्त पद पर मुंबई शहर अध्यक्ष व मंत्री आशीष शेलार थे। अब उनकी जगह विधायक रणधीर सावरकर का चयन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने पार्टी के फैसले पर सहमति जताई है और नियुक्ति पत्र की घोषणा की है। 

यह अकोला जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात है और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।