logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई, इस बात पर जताया अफसोस


मुंबई: गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए। महाराष्ट्र के कई नेताओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला था। लेकिन ने पार्टियों के कई नेता जैसे शरद पवार, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। राज ठाकरे कार्यक्रम में तो नहीं पहुंचे लेकिन उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी और एक बात पर अफसोस भी जताया। 

राज ठाकरे ने लिखा, “आज मेरे मित्र एवं महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री देवेन्द्र फड़णवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। वास्तव में उन्हें यह अवसर 2019 में मिलना चाहिए था, लेकिन तब और बाद में 2022 में जो हुआ, उससे वह अवसर चूक गए। खैर, लेकिन इस बार, मुझे आशा है कि महाराष्ट्र की जनता ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को जो अविश्वसनीय बहुमत दिया है, उसका उपयोग आप इस राज्य के लिए, यहां के मराठी लोगों के लिए और मराठी भाषा और संस्कृति के लिए करेंगे।”

राज ठाकरे ने आगे लिखा, “अगले 5 वर्षों तक सरकार की किसी भी अच्छी पहल का मैं और मेरी पार्टी समर्थन करेगी। लेकिन अगर हमें लगता है कि सरकार गलतियाँ कर रही है, जनता को हल्के में ले रही है, भले ही विधायिका में यह संभव न हो, तो हम विधायिका के बाहर सरकार को उनकी गलतियों से अवश्य अवगत कराएँगे।”