logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पूर्व नागपुर NIT कार्यालय में मनसे का काला प्रदर्शन, अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पोती कालिख


नागपुर: नागपुर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बड़ा हंगामा किया। उन्होंने नागपुर सुधार प्रन्यास (नासुप्र) के पूर्व नागपुर कार्यालय में घुसकर स्थापत्य अभियांत्रिकी सहाय्यक सुरेश चव्हाण के चेहरे पर काली स्याही पोत दी। 

मनसे का आरोप है कि 2014 में एनआयटी में नियुक्ति के बाद से ही सुरेश चव्हाण पर रिश्वतखोरी और जनहित के कामों में गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं। बताया गया है कि चव्हाण पर पट्टा मंजूरी के लिए 25 हजार रुपये और डिमांड नोट जारी करने के लिए 12 लाख रुपये की मांग करने जैसे आरोप हैं। इतना ही नहीं, 2023 में मनसे नेता संदीप देशपांडे के नेतृत्व में एनआयटी कार्यालय के समक्ष एक भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा भी निकाला गया था, जिसमें एनआयटी प्रशासन को चव्हाण सहित कई अधिकारियों के खिलाफ दस्तावेजी सबूत सौंपे गए थे।

इसके बाद प्रशासन ने चव्हाण का तबादला दक्षिण नागपुर विभाग में किया था, लेकिन हाल ही में उन्हें पुनः पूर्व विभाग में नियुक्त कर दिया गया। मनसे का कहना है कि सुरेश चव्हाण के खिलाफ विभागीय जांच अब भी जारी है, इसके बावजूद उन्हें पहले जैसी ज़िम्मेदारियों के साथ दोबारा उसी क्षेत्र में भेजा जाना दर्शाता है कि एनआयटी प्रशासन भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहा है।

इसी नाराजगी के चलते गुरुवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चव्हाण को काले रंग से पोता और हार पहनाकर विरोध दर्ज किया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जबकि एनआयटी प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।