logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनसे का होगा विलय, राज ठाकरे बनेंगे शिवसेना अध्यक्ष? चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा - एकनाथ शिंदे ...


नागपुर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि अगर तय हो गया तो लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा 4 से 5 मिनट में खत्म हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 7 से 8 फीसदी वोट बढ़ेंगे.

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में कोई दरार नहीं है, हम चर्चा कर रहे हैं जो 5 से 10 मिनट में पूरी हो सकती है.” उन्होंने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि राज ठाकरे के महागठबंधन में शामिल होने की संभावना के कारण दरार है.

राज ठाकरे की पार्टी को शिवसेना में शामिल करने और उन्हें अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा, “शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे इस बारे में फैसला लेंगे. एकनाथ शिंदे की पार्टी क्या फैसला करेगी. हम अपनी पार्टी का निर्णय लेंगे।” 

उन्होंने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि मनसे सीट आवंटन में देरी कर रही है। बावनकुले ने कहा, “मनसे देरी नहीं कर रही है। अंतिम चर्चा हो चुकी है और जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी।”