logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

विवाद के बाद मनसे कार्यकर्ता की मौत, अजित पवार पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग


अकोला: एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी पर हमला करने वाले एमएनएस कार्यकर्ताओं में शामिल जय मालोकर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु पर अब राजनीति शुरू हो गई है. मनसे नेता प्रकाश महाजन ने कहा है कि अमोल मिटकरी द्वारा डाले गए तनाव के कारण मनसे के युवा कार्यकर्ता की मौत हुई है. इसके चलते अमोल मिटकरी, अजित पवार और उमेश पाटिल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए.  

प्रकाश महाजन ने मांग की है कि मनसे कार्यकर्ता की हृदयघात से मौत के मामले में सरकार को तुरंत विधायक अमोल मिटकरी, उमेश पाटिल और अजीत पवार के खिलाफ 307 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करना चाहिए.

महाजन ने कहा, “अमोल मिटकरी एक संवैधानिक पद पर हैं. राज साहब ने किसकी सुपारी ली? सरकार द्वारा जरंदेश्वर फैक्ट्री की जांच करायी गयी. प्रधानमंत्री ने खुद इंदौर की सभा में कहा था कि 70 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है, जब पवार परिवार साथ था तो कन्नड़ की फैक्ट्री कैसे ले ली गई?”

प्रकाश महाजन ने कहा, “यह सारा मामला सड़े हुए दिमाग के अमोल मिटकरी के चलते हुआ है, जिसके चलते हमने एक युवा कार्यकर्ता को खो दिया. इसलिए, अमोल मिटकरी, उमेश पाटिल, अजीत दादा पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए.”