logo_banner
Breaking
  • ⁕ बर्थ सर्टिफिकेट घोटाले में नया खुलासा: किरीट सोमैया का दावा, अमरावती में भी कमिश्नर ने दिए 15 दिनों में जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के साथ बैठक रही विफल, 5% महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी ठुकराकर ST कर्मचारी आंदोलन पर अड़े ⁕
  • ⁕ 'दलित होने के कारण मुझे बनाया जा रहा निशाना', कांग्रेस के गुट नेता राजेश अडूर का अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप ⁕
  • ⁕ अमरावती में कांग्रेस वर्सेज कांग्रेस: यशोमति ठाकुर के आरोप पर हर्षजीत का पलटवार, कहा- मुझे बदनाम करने की साजिश ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

Modi @3.0: मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी......... लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ


नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। रविवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इसी शपथ के बाद मोदी भरता के इतिहास के दूसरे नेता बने गए हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। इसके पहले जवाहरलाल नेहरू ने तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 17वीं लोकसभा के चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद वह लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। नेहरू 1947 से स्वतंत्रता के बाद से सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

उनकी मृत्यु 27 मई 1964 को हुई थी और वह उस समय भी देश के प्रधानमंत्री थे। साल 1952 में हुए पहले आम चुनाव में जीत के बाद वह पहली बार प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 1957 और 1962 के आम चुनावों में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की और नेहरू फिर देश के प्रधानमंत्री बने।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। उसे 240 सीटें मिली हैं। हालांकि, भाजपा नीत राजग ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। इसके बाद राजग की बैठक में मोदी को पिछले दिनों भाजपा और राजग संसदीय दल का नेता चुना गया था। नेता चुने जाने के बाद मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।