logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Modi @3.0: नितिन गडकरी बनेंगे मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय से आया फ़ोन


नागपुर: नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के साथ उनका मंत्रीमंडल भी आज ही पद और गोपनीयता की शपथ लेगा। जिसके तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से संभावितो मंत्रियों को फ़ोन आना शुरु हो गया है। मीडिया में चल रही ख़बरों के अनुसार, नितिन गडकरी आज शाम को शपथ लेने वाले हैं, पीएमओ से उन्हें फ़ोन पहुंच चुका है। 

विदर्भ में इस बार भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा की अगुवाई वाली महायुति केवल तीन सीट जीत पाई है। वहीं महाविकस आघाड़ी को सात सीटों पर जीत मिली है। जिसमें नागपुर, बुलढाना और अकोला सीट शामिल है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदर्भ से नितिन गडकरी के साथ प्रफुल्ल पटेल और बुलढाना से तीसरी बार सांसद बने प्रतापराव जाधव को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, गडकरी सहीत तीनों नेताओं को पीएमओ से फ़ोन आ चुका है।

साढ़े 11 बजे संभावितों के साथ बैठक
मोदी के तीसरे कार्यकाल में किसे मंत्री बनाया जाए इसको लेकर शनिवार को भाजपा सहीत एंडिए नेताओं में लंबी बातचीत और बैठकों का दौर चला। मिली जानकारी के अनुसार, जिन्हें मंत्री बनाया जानें वाला उन सभी से प्रधानमंत्री आज सुबह साढ़े 11 बजे चाय पर बैठक करने वाले हैं।