logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: मोदी जी ने किसानों को दिखाए मुंगेरीलाल के हसीन सपने: नितिन देशमुख


अकोला: उद्धव बालासाहेब ठाकरे के विधायक नितिन देशमुख ने किसान संघर्ष यात्रा के समापन कार्यक्रम में कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2024 में किसानों के माल की कीमत दोगुनी करने, किसानों के खाते में 15 लाख रुपये डालने, बेरोजगारों को हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने सहित कई मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए थे, लेकिन उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ.

ठाकरे समूह के विधायक नितिन देशमुख ने अकोला जिले में किसान संघर्ष यात्रा निकाली थी जो राजेश्वर मंदिर क्षेत्र में समाप्त हुई। देशमुख ने इस अवसर पर कहा कि राज्य के किसान हताश हैं, केंद्र और राज्य सरकारें कपास, सोयाबीन, प्याज, अरहर और अन्य कृषि वस्तुओं की कीमत की गारंटी नहीं दे रही हैं।

विधायक देशमुख ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार गारंटी के माध्यम से किसानों के आर्थिक उत्थान को प्राथमिकता दिए बिना हर तीन महीने में किसानों के खाते में मामूली वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गजानन डालू गुरुजी, बुलढाणा सह संपर्क प्रमुख नरेंद्र खेडेकर, हरिदास भाडे, संजय गावंडे, जिला प्रमुख बब्लू देशमुख, उपजिला प्रमुख विकास पग्रित सहित शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे समूह के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।