logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

प्रधानमंत्री मोदी देश के स्वर्णकाल के शिल्पकार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- अब हर घर नहीं, हर मन मोदी


यवतमाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक अपने एक दिवसीय यवतमाल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कामों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीएम की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी को देश के स्वर्णकाल का शिल्पकार बताते हुए शिंदे ने कहा कि, "प्रधानमंत्री के कारण देश की अर्थव्यस्था में हुआ है। उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं के कारण महाराष्ट्र सहित देश की महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। जिसके कारण अब देश में घर घर नहीं हर मन मोदी है। इसी के साथ मुख्यमंत्री में आगामी लोकसभा चुनाव में हैट्रिक मारने का दावा भी किया। 

शिंदे ने कहा, "हम महाराष्ट्र में मोदी का हार्दिक स्वागत करते हैं। पिछला दशक हमारे देश के लिए स्वर्ण युग रहा है और इसके वास्तुकार मोदी हैं। महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी कोसे कई योजनाएं मिल रही हैं और ये उनके महाराष्ट्र प्रेम को दर्शाता है।" 

उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र के नमो महिला सशक्तिकरण अभियान से 55 लाख महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जबकि 2 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा. मोदी ने पिछले 10 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की योजना लागू करके देश का आत्मविश्वास बढ़ाया है।"

तीसरी बात केंद्र में मोदी सरकार 
मुख्यमंत्री ने कहा, "मोदी ने 10 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली है। अब यह घर-घर मोदी नहीं, हर मन मोदी है। लोग मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 पास तय हैं और महाराष्ट्र में 45 पास कर हम मोदी का हाथ मजबूत करेंगे।"

देखें वीडियो: