logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Monsoon Update: केरल पहुंचा मानसून, तय समय से आठ दिन पहले दक्षिणी राज्य से टकराया


तिरूवंनतपुरम: मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। आज शनिवार को मानूसन केरल से टकरा गया। पुरे राज्य में जोरदार बारिश हो रही है। इस बार मानसून अपने तय समय एक जून 2025 से आठ दिन पहले ही केरल से टकरा गया। पिछले 16 साल में यह पहली बार है जब मानसून अपने तय समय से इतने पहले आया है। बीते वर्ष मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था। 

चार जून तक मध्य भारत पहुंचेगा मानसून 
मानूसन पिछले चार दिनों तक देश से लगभग 40-50 किलोमीटर दूर फंसा रहा। शुक्रवार शाम को वहां से निकला और रात में केरल में मानसून का आगमन हो गया। आज ही इसके तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही यह एक सप्ताह के भीतर देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर सकता है। मौसम विभाग की माने तो मानूसन  4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंच जाएगा।

महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतवानी
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र सहित तटिया राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के तटीय क्षेत्रों में 200 मिमी तक बारिश हो सकती है। अगले सात दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देश के कुल 29 राज्यों में तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों में तूफान से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 60 तक पहुंच गई है।