logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Monsoon Update: 2025 में सामान्य से ज्यादा होगी बारिश, मराठवाड़ा और विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur) सहित देशभर में सूरज देवता (God Sun) अपना कहर बरपा रहे हैं। देश के अधिकतर हिस्सों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का बना हुआ है। तेज गर्मी और चिलचिलाती धुप से नागरिक हैरान परेशान हो रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग (Weather Department) ने बड़ी राहत वाली खबर दी है। जिसके तहत इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) अच्छा रहेगा और सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ (Vidarbha) और मराठवाड़ा (Marathwada) में इस बार अच्छी बारिश होगी। मानसून के सामान्य रहने से किसानों को राहत मिलेगी।

मॉनसून को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बड़ा अपडेट देते हुए राहत दी है इस बार जून से सितंबर तक मानसून की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, देश में 2025 के दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) की ऋतुनिष्ठ वर्षा सामान्य से अधिक 104 प्रतिशत होने की सबसे अधिक संभावना है। मात्रात्मक रूप से पूरे देश में ऋतुनिष्ठ वर्षा LPA का 105 होने की संभावना है। ज्ञात हो कि, 1971-2020 की अवधि के लिए पूरे देश में ऋतुनिष्ठ वर्षा का एलपीए 87 सेमी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि जून से सितंबर के बीच मानसून सीजन में लोंग पीरियड एवरेज  के मुकाबले 105 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है. इसे "सामान्य से अच्छी बारिश" माना जाता है.  साथ ही एल नीनो  का असर अब कमजोर हो गया है, जिससे मानसून पर सकारात्मक असर पड़ रहा है।



विदर्भ और मराठवाड़ा में जमकर बरसेंगे बादल 

खास बात तो ये है  इस बार बारिश सामान्य से थोड़ी ज्यादा होगी, जो किसानों के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। महाराष्ट्र व मध्य भारत के लिए इस बार मानसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 2025 में विदर्भ के साथ ही मराठवाड़ा में जोरदार बारिश होगी। दोनों क्षेत्रों में बादल जमकर बरसेंगे। जून से सितंबर के बीच देश में औसत से 3 प्रतिशत ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। भारत में औसत बारिश 868.6 मिमी होती है। लेकिन इस साल करीब 895 मिमी बारिश होने की उम्मीद है।