logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

विदर्भ में आने से पहले कमजोर हुआ मानसून, करना पड़ेगा इंतजार; जून के दूसरे सप्ताह में होगा सक्रिय


नागपुर: राज्य में मई के महीने में ही मानसून दाखिल हो चुका है। मुंबई, पुणे सहित राज्य के समुंद्री किनारे वाले क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम की रफ्तार को देखते हुए विदर्भ में भी इसके जल्दी पहुंचने की बात कही जा रही थी, हालांकि विदर्भ पहुंचते पहुंचते मानसून कमजोर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जून के दूसरे सप्ताह में विदर्भ में मानसून पहुंचेगा और जोरदार बारिश होगी।

जून के दूसरे सप्ताह से मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। राज्य में यह मानसून 61 साल बाद मई में आया है. इस बार विदर्भ में मानसून कमजोर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ में मानसून अब जून महीने के दूसरे सप्ताह में पूरी तरह सक्रिय होगा। यानी की पहुंचेगा। हालांकि, इस दौरान तमाम जिलों में हल्की और जोरदार बारिश होती रहेगी।

बुवाई के लिए न करें जल्दबाजी
विदर्भ के कई जिलों में प्री मानसून की बारिश जारी है। अमरावती, नागपुर, यवतमाल, बुलढाणा, चंद्रपुर जैसे जिलों में कहीं जोरदार तो कहीं हल्की बारिश हुई है। बारिश को देखते और जल्दी मानसून आने की उम्मीद में किसानों ने बुवाई शूरू कर दी है। मौसम विभाग ने किसानों से बुआई करने में जल्दबाजी नहीं करने का अनुरोध किया. क्योंकि विदर्भ में दूसरे सप्ताह मानसून सक्रिय होने पर 15 जून के बाद ही बुआई करने की अपील की है।