logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मदर डेरी 10 हेक्टर में लगाएगा नया यूनिट, 400 करोड़ का होगा निवेश, गडकरी बोले- शहर में दौड़ेगी डबल डेकर बस


नागपुर: दूध निर्माता कंपनी मदर डेरी जिले में जल्द ही नया उत्पादन यूनिट लगाने वाली है। 10 हेक्टर में बनने वाले इस यूनिट में कंपनी 400 करोड़ का निवेश करने वाली है। इस बात की जानकारी मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार दी। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया था। जहां सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही शहर में डबल डेकर बस चलाने का भी ऐलान किया। 

मध्य और दक्षिण भारत में होगा निर्यात

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, आगामी समय में दूध निर्माता कंपनी मदर डेरी आने वाले समय में नागपुर में 400 करोड़ का निवेश कर कारखाना लगाने वाली है। 10 हेक्टर जगह में लगने वाले इस यूनिट में दूध से बनने वाले सभी उत्पाद बनेंगे। इसी के साथ उत्पाद यहाँ से मध्य भारत और दक्षिण भारत में भेजा जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, “वर्तमान में मदर डेरी आज विदर्भ से तीन लाख लीटर दूध किसानों से ले रही है। वहीं इस यूनिट के शुरू होने के बाद वह 30 लाख लीटर तक पहुंच जायेगा। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा।”

मनीष नगर में बनेगा नया अंडरपास

केंद्रीय मंत्री ने मनीष नगर में जल्द ही बड़ा अंडरपास बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, "इसके बन जाने से रेलवे ट्रैक के दोनों ओर रहने वाले लोगों को बड़ी सुविधा होगी। अमृत परियोजना के तहत एक लाख करोड़ का आवंटन हुआ है, जिसे मनपा क्षेत्रों में बांटा जाएगा। 

नीरी के पूर्व पर्व अध्यक्ष वटे के नेतृत्व एक समिति  

नाग नदी पुनर्विकास को लेकर गडकरी ने कहा कि, "नाग नदी के लिए 2400 करोड़ रूपये मंजूर हुए हैं, जिसका काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। वर्तमान में कंसल्टेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर निकाला गया है। वहीं इसको लेकर आने वाले हफ्तों में दिल्ली में बैठक भी होने वाली है।" उन्होंने कहा कि, "उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नीरी के पूर्व पर्व अध्यक्ष वटे के नेतृत्व एक समिति बनाने की मांग की है। जिसमें शहर के प्रमुख वैज्ञानिक शामिल होंगे। उन्हीं के नेतृत्व में इस परियोजना को पूरा किया जायेगा।"

मिहान में 68 हजार को रोजगार 

रोजगार के मामले पर गडकरी ने कहा, “केवल मिहान में हमने 68 हजार लोगों को रोजगार दिया है। 2024 तक हम एक लाख लोगों को रोजगार देंगे। केंद्र के आधीन आने वाले सभी विभागों में खाली पड़ी जगहों को भरने का आदेश प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया है।" एक तरफ गडकरी ने नौकरियों और रोजगार के अवसर बढ़ाने का समर्थन किया। वहीं दूसरी तरफ देश की बढ़ती जनसँख्या पर चिंता भी जताई।