logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मराठा समाज के युवाओं के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए आंदोलन: विजय वडेट्टीवार


नागपुर: मराठा समाज के आरक्षण के लिए मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन पर नेता प्रतिपक्ष विजय वड्डेटीवार ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन और मराठा समाज को कुनबी में शामिल करने की मांग से मराठा समाज के युवाओं को कोई विशेष फायदा तो नहीं होगा, लेकिन इसका राजनीतिक फायदा जरूर उठाया जायेगा।  

राज्य में कई नए जिले बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने भी नए जिले के गठन को  वर्तमान समय की जरुरत बताया। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के कारण नया जिला बनाने की जरूरत है। लेकिन इसमें कई मुश्किलें भी है, इसलिए आम सहमति से नए जिलों का गठन होना चाहिए। 

इसके साथ हो उन्होंने बिहार सरकार में आरक्षण की सीमा बढाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए महाराष्ट्र में आरक्षण की सीमा बढाए जाने की मांग की।  

देखें वीडियो: