logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सांसद श्याम कुमार बर्वे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दो हजार करोड़ रुपये देने के दावे को बताया झूठा, कहा - पत्र लिखकर इस विषय में करूंगा उनसे सवाल


नागपुर: रामटेक विधानसभा क्षेत्र के कन्हान में शिवसेना पार्टी की धन्यवाद सभा आयोजित की गई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री और शिवसेना ने कन्हान के तेजाब कंपनी ग्राउंड में आयोजित आभार सभा में रामटेक विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपए की विकास राशि देने का दावा किया। वहीं इस दावे को सांसद श्याम कुमार बर्वे ने झूठा बताया है।    

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि रामटेक विधायक एवं राज्य मंत्री एड आशीष जायसवाल को ढाई साल में रामटेक के विकास के लिए दो हजार करोड़ रुपए की विकास निधि दी गई। 

इस वक्तव्य पर रामटेक सांसद श्याम कुमार बर्वे ने निशाना साधते हुए कहा है, “मैं एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर पुछने वाला हूं, कि कन्हान में बस स्टैंड, बाजार की जगह, श्मशानघाट,वरिष्ठ नागरिकों सहित किसी भी बुनियादी सुविधा के काम नहीं हुए हैं, फिर दो हजार करोड़ रुपए गए कहां हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि 2000 करोड़ रुपए कागजों में ही खर्च हो गए हैं?”