logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर की वैष्णवी बवास्कर ने एमपीएससी में किया कमाल, महिला श्रेणी में पहला स्थान किया हासिल; फडणवीस ने दी बधाई


नागपुर: राज्य लोकसेवा आयोग ने परीक्षा का परिणाम ज़ारी कर दिया है। जिसमें शहर की वैष्णवी बवास्कर ने कमाल करते हुए महिला श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, महेश गहतुले ने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। वैष्णवी की इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बधाई दी है। 

वैष्णवी वर्तमान में मंत्रालय में गृह विभाग में सहायक अनुभाग अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने छह महीने पहले ही यह पद संभाला है। अब उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हो गया है। 

साल 2019 में अपने पिता को खोने वाली वैष्णवी को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। अपनी माँ के एक निजी अस्पताल में काम करने के कारण, वैष्णवी ने अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के साथ-साथ अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए निजी ट्यूशन भी ली। कई कठिनायों का सामना करते हुए वैष्णवी ने यह मुकाम हासिल किया है।