logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को दी जाए मौत की सजा, भाजपा न करे मामले का राजनीतिकरण: वडेट्टीवार


नागपुर: कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपियों में से एक तहव्वुर राणा को मौत की सज़ा देने की मांग की है। उन्होंने भाजपा से इस मुद्दे का ‘राजनीतिकरण’ न करने की बात कही। वडेट्टीवार ने कहा, “राणा को जल्द से जल्द भारत लाकर फांसी पर लटका देना चाहिए। मुंबई पर हमला करने वाले और इतने लोगों की जान लेने वाले को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “भाजपा को आगामी चुनावों में वोट के लिए राणा के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर वे दाऊद इब्राहिम को लाने में कामयाब हो जाते तो यह भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि होती। क्योंकि इस मामले में दाऊद इब्राहिम का ही मुख्य हाथ था।” 

वडेट्टीवार ने कहा, “राणा को देश में लाकर फांसी दी जानी चाहिए। लेकिन इसे लेकर आने वाले महानगर पालिका के चुनावों में इसका राजनीति के लिए फायदा नहीं उठाना चाहिए। सरकार को इसका भी जवाब देना होगा कि उसे देश लाने के लिए 15 साल क्यों लग गए। उसे यहां लाकर भाजपा चुनाव के लिए उपयोग करेगी। ये नहीं होना चाहिए।”

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को आज भारत लाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी। ऐसी खबरें हैं कि उसे अमेरिका से एक विशेष विमान के ज़रिए लाया जा रहा है। इस बीच, एनआईए मुख्यालय, पटियाला कोर्ट और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ अन्य इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसकी अर्जी खारिज करने के बाद राणा को प्रत्यर्पण से बचने की उसकी आखिरी कोशिश विफल होने के बाद भारत लाया जा रहा है।