logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा प्रशासक के कंपनी को फायदा पहुंचाने का कर रहे प्रयास, विकास ठाकरे ने इलेक्ट्रिक बस टेंडर को रद्द करने की मांग


नागपुर: इलेक्ट्रिक बस खरीदने मामले को विधानसभा में उठाते हुए विधायक विकास ठाकरे ने नागपुर मनपा प्रशासक पर बड़ा आरोप लगाया है। ठाकरे ने कहा कि, बस खरीदी टेंडर प्रक्रिया में कई कंपनियां शामिल होना चाहती है, जिससे मनपा को बड़ा फायदा हो सकता है। लेकिन प्रशासक एक कंपनी को फायदा पहुंचाने में लगे हुए हैं। इसी के साथ ठाकरे ने मौजूदा टेंडर को रद्द करने की मांग की। 

विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए ठाकरे ने कहा कि, "मनपा के लाचार रवैये के कारण मनपा को हर साल 144 करोड़ रूपये का घटा हो रहा है। मनपा ने 250 बसों की खरीद के लिए 1350 करोड़ का टेंडर जारी किया है। इस टेंडर प्रक्रिया में कई कंपनियों शामिल होना चाहती हैं। जिनकी संख्या चार से पांच है। हालांकि, मनपा प्रशासक एक कंपनी को फायदा देने में लगे हुए हैं।"

ठाकरे ने आगे कहा, "टेंडर प्रक्रिया में आने के लिए कई बस निर्माता कंपनी इक्छुक है। जिससे मनपा को बड़ा फायदा हो सकता है। लेकिन प्रशासक एक को फायदा देने के लिए एक कंपनी के लिए फाइनेंशल बिड को आगे बढ़ा दिया है। इसी के साथ ठाकरे ने मनपा की मौजूदा टेंडर को रद्द करने की मांग की है।