logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड किया लॉन्च, सार्वजनिक परिवहन में एक ही कार्ड से भुगतान की मिलेगी सुविधा


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने मंगलवार को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड लॉन्च किया। यह कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "वन नेशन, वन कार्ड" पहल का हिस्सा है। कार्ड का मुख्य उद्देश्य आपली बसों में नकदी रहित लेन-देन को बढ़ावा देने है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "वन नेशन, वन कार्ड" का नारा दिया था।  जिसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन, टोल, पार्किंग और अन्य सेवाओं के लिए एक ही कार्ड से भुगतान की सुविधा प्रदान करना है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को नागपुर महानगर पालिका आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को लांच किया। मनपा ने चलो एप के माध्यम से कार्ड को लॉन्च किया है।

इससे सभी सार्वजनिक परिवहन के लिए एकीकृत डिजिटल सुविधा के कारण यात्रियों के लिए यात्रा करना आसान हो जाएगा। यह कार्ड वाडी, हिंगना, पटवर्धन मैदान और नाका नंबर 13 के बस डिपो पर उपलब्ध होगा। साथ ही, बस पास केंद्र या बस कंडक्टर से भी कार्ड प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्ड को ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकेगा। मनपा ने चलो ऐप पर कार्ड को रिचार्ज करने की सुविधा भी दी गई है। 

इस अवसर पर मनपा  आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने कहा, "अब से यह एकमात्र कार्ड है जिसका उपयोग हमारी बसों में किया जाएगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि मनपा द्वारा पूर्व में जारी किए गए कार्डों की सभी सुविधाएं जारी रहेंगी तथा इन कार्डों की अवधि समाप्त होने के बाद यात्रियों को एनसीएमसी कार्ड जारी किए जाएंगे। 

फ़िलहाल यह कार्ड मनपा द्वारा संचालित आपली बसों में ही किया जाएगा। नागपुर मेट्रो में एनसीएमसी कार्ड का उपयोग अभी तक शुरू नहीं हुआ है। महामेट्रो में भी इस कार्ड का उपयोग करने के प्रयास चल रहे हैं। तकनीकी पहलुओं के पूरा हो जाने के बाद कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो से यात्रा के लिए भी किया जाएगा।