logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में मनपा ने उठाया बड़ा कदम, 11 चार्जिंग स्टेशन के निर्माण काम किया शुरू


नागपुर: पर्यावरण संरक्षण के लिए नागपुर महानगर पालिका ने शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मनपा ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू किया है। शुक्रवार, 9 तारीख को नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी. ने रहाटे चौक पर इस परियोजना का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मनपा के कार्यपालक अभियंता राजेंद्र राठौड़, सहायक अभियंता प्रमोद भस्मे, रिलायंस बीपी इंफ्रा लिमिटेड के प्रतिनिधि सचिन बोरेकर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी के निर्देशानुसार, इस परियोजना को तेज़ी से लागू किया जा रहा है। चार्जिंग स्टेशन लगाने का कार्य रिलायंस बीपी इंफ्रा लिमिटेड, मुंबई को सौंपा गया है।

शहरवासियों की सुविधा के लिए ये चार्जिंग स्टेशन निम्नलिखित स्थानों पर क्रमवार स्थापित किए जाएंगे:

  • जयताला बाजार चौक (ऑरेंज स्ट्रीट)
  • रहाटे कॉलोनी चौक (पीकेवी क्षेत्र के पास)
  • दयानंद पार्क
  • पुलिस मोटर परिवहन अनुभाग, काटोल रोड
  • पत्रकार भवन के पास पार्किंग क्षेत्र
  • यशवंत स्टेडियम के पास
  • वाड़ी नाका, अमरावती रोड
  • फुटाला रोड पुलिस चौकी के पास
  • बुधवार बाजार, सक्करदरा पानी की टंकी के पास
  • शांतिनगर मुख्य मार्ग पर पानी की टंकी के पास
  • अंजुमन कॉलेज के पीछे
  • मंगलवार कॉम्प्लेक्स में
  • सेंट्रल बाजार रोड पर तुली एम्पायर होटल की पार्किंग के सामने

इन चार्जिंग स्टेशनों के शुरू होने से शहर में इलेक्ट्रिक दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों के उपयोगकर्ताओं को बड़ी सुविधा और राहत मिलेगी। यह कदम नागपुर को स्मार्ट और पर्यावरण-संवेदनशील शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।