logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

पीएम ई-बस योजना के तहत मनपा को मिलेगी 150 बसें, पहले चरण के तहत मई 2025 तक मिलेगी 40 बसें


नागपुर: केंद्र सरकार की पीएम ई-बस योजना के जरिए देश के विभिन्न शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के पहले चरण के तहत 40 इलेक्ट्रिक बस नागपुर मनपा को मिलगी। मई 2025 तक बसों का बेडा मनपा में शामिल होगा। शुक्रवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की टीम नागपुर पहुंची और बस डिपो निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। 

सिटी बस परिवहन के विकास को बढ़ावा देने और समर्थन करने के लिए केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय के माध्यम से देश में पीएम ई-बस सेवा योजना लागू की जा रही है। जिसके तहत शहरी यातायात को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रिक बस दी जा रही है। योजना के तहत नागपुर महानगर पालिका को 150 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली है। जिसको देखते हुए नागपुर मनपा द्वार खापरी और कोराडी में डिपो का निर्माण किया जा रहा है।

शुक्रवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की टीम नागपुर पहुंची। जिसमें केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारी, योजना के सलाहकार सहित विनिर्माण और आपूर्ति करने वाली कंपनी के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले आयुक्त डॉ. अभिजीत वंजारी से मुलाकात की और फिर डिपो निर्माण साइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद दिल्ली से आई टीम ने काम पर संतोष जताया। वहीं करोड़ी स्थित डिपो अप्रैल 2025 के अंत तक पूरा हो जाएगा। जिसको देखते हुए केंद्रीय टीम ने योजना के पहले चरण के तहत 40 बसों को नागपुर मनपा को देने की बात कही। मई 2025 तक 40 बसे मनपा को दी जाएगी।