logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पोहरा नदी प्रोजेक्ट के लिए 400 करोड़ का कर्ज लेगी मनपा, दक्षिण और दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सीवर नेटवर्क में होगा सुधार


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका 440 करोड़ रुपये का लोन लेने की तैयारी में है. मनपा प्रशासन पोहरा नदी प्रोजेक्ट के लिए ये लोन लेगी। केंद्र और राज्य सरकार की मदत से शहर के दक्षिण और दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सीवर नेटवर्क को सुधारने के लिए पोहरा नदी प्रोजेक्ट है 900 करोड़ रूपए के इस प्रोजेक्ट में मनपा की हिस्सेदारी 50 फीसदी की है.

नाग नदी के ही साथ नागपुर महानगर पालिका ने पोहरा नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए योजना तैयार की है. इन दोनों ही योजनाओं में नागपुर महानगर पालिका की परियोजना लागत पर 50 % की हिस्सेदारी है. पोहरा नदी के प्रोजेक्ट में नदी को शुद्ध किये जाने के ही साथ सीवर नेटवर्क को विकसित किये जाने की योजना है. करीब 900 करोड़ रूपए की इस योजना का शुरुवाती काम मनपा ने अपने फंड से ही शुरू कर दिया है लेकिन निधि की कमी को देखते हुआ अब मनपा अपनी हिस्सेदारी के 440 करोड़ रूपए लोन लेने की तयारी में है इसके लिए बाकायदा मनपा ने लोन लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.