logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मनपा चुनाव: आरक्षण की घोषणा आज, लॉटरी के माध्यम से आरक्षण होगा तय


नागपुर: महानगर पालिका चुनाव को लेकर आज का दिन शहर की राजनीति के लिए बेहद अहम रहेगा। आज सुबह 10:30 बजे भट सभागृह में आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके बाद यह तय होगा कि किस प्रभाग से कौन-सा वर्ग चुनाव मैदान में उतरेगा। आठ साल बाद हो रहे इस मनपा चुनाव में आरक्षण की घोषणा के साथ उम्मीदवारों की गणित भी साफ़ होने की उम्मीद है।

नागपुर महानगर पालिका चुनाव के लिए प्रभागवार आरक्षण की लॉटरी आज सुबह 10:30 बजे भट सभागृह में निकाली जाएगी। लॉटरी के ज़रिए यह तय किया जाएगा कि किस प्रभाग से कौन-सा वर्ग - अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) या महिला वर्ग - चुनाव लड़ेगा।

नगर निगम चुनाव में कुल 151 प्रभाग शामिल हैं। इनमें से 37 प्रभागों में चार सदस्य और 38 प्रभागों में तीन सदस्य होंगे। कुल 151 पार्षदों में से 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। यानी 76 महिला और 75 पुरुष पार्षदों का चुनाव होगा। अनुसूचित जाति के लिए 10 सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 30 सीटें और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 40 सीटें आरक्षित की जाएंगी। शेष प्रभाग सामान्य वर्ग के लिए खुले रहेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय नियमों के अनुसार, आरक्षण की लॉटरी पारदर्शी तरीके से निकाली जाएगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। लॉटरी के नतीजों से कई प्रभागों में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलने की संभावना है। जहाँ कुछ पूर्व पार्षदों की सीटें आरक्षित होने से उनका वार्ड बदल सकता है, वहीं कुछ वार्डों में नए चेहरों के उतरने की संभावनाएँ बढ़ गई हैं। आगामी प्रक्रिया के तहत, 17 नवंबर को प्रारंभिक आरक्षण सूची जारी की जाएगी और 24 नवंबर तक आपत्तियाँ व सुझाव स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग अंतिम आरक्षण सूची घोषित करेगा। 

देखें वीडियो: