logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मुस्लिम छोड़े काशी और मथुरा पर दावा, हम नहीं ढूढेंगे हर मस्जिद में मंदिर; वीएचपी महासचिव सुरेंद्र कुमार जैन का बड़ा दावा


नागपुर: विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महासचिव डॉक्टर सुरेंद्र कुमार जैन ने बड़ा दावा किया है। जैन ने कहा कि, अगर मुस्लिम समाज काशी और मथुरा पर अपना दावा छोड़ दे तो हम हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूढना बंद कर देंगे।" जैन मंगलवार को नागपुर पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। यही नहीं जैन ने यह भी कहा कि, "मुस्लिम समाज खुद से दावा छोड़ दे और हमारा दिल जीत लें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो अदालत है ही।"

विश्व हिंदू परिषद ने अपने किसी भी विषय को नहीं छोड़ा है. "मंदिर वहीं बनेगा, मंदिर भव्य बनेगा" के वादे के मुताबिक अब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है, काशी और मथुरा को मुक्त कराया जाएगा। जैन ने कहा, हिंदू समाज का संकल्प, अब काशी और मथुरा में मंदिर होगा।

जैन ने कहा, "1984 से हिंदू काशी और मथुरा पर दावा करते रहे हैं। उस समय भी हमने पेशकश की थी कि अगर मुसलमान इन दोनों जगहों पर अपना दावा छोड़ दें तो हिंदू समुदाय बाकी जगहों पर दावा नहीं करेगा. जैन ने कहा, लेकिन मुस्लिम समुदाय ने अपनी कट्टरता नहीं छोड़ी और इस अवसर को गंवा दिया। अब मामला कोर्ट में है. फिर भी, यदि मुसलमान सौहार्दपूर्वक काशी और मथुरे पर अपना दावा छोड़ दें, तो वे हिंदू समुदाय को अन्य धार्मिक स्थानों पर अपना दावा छोड़ने के लिए मना लेंगे। सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा था कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर मत ढूंढ़ो।"

जैन ने आगे कहा, "हम उनके बयान से पूरी तरह सहमत हैं. लेकिन, उनके बयान का एक वाक्य उठाकर दिखा दिया गया. सरसंघचालक ने यह भी कहा है कि मुस्लिम समुदाय को कट्टरता छोड़नी चाहिए. जैन ने यह भी कहा कि मुसलमानों की कट्टरता के कारण ही हिंदू मस्जिदों के नीचे मंदिर तलाश रहे हैं।"