logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

मेरी जीत का उड़ाया जा रहा मज़ाक, सदन में नाना पटोले बोले- यह जनमत का अपमान


मुंबई: विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के बाद राज्य विधिमंडल का तीन दिवसीय सत्र बुलाया गया। एक तरफ जहाँ नवनिर्वाचित विधायकों और विधानसभा अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई। सत्र शुरू होते ही नेताओ के बीच शाब्दिक हमला शुरू हो गया है। कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) की लीड को लेकर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। सदन के अंदर से लेकर बाहर तक इसको लेकर खुद चर्चा की जा रही है। विधानसभा में पटोले ने उनकी लीड को लेकर जो बातें हो रही है उसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। पटोले ने कहा कि, "उनकी जीत का मजाक बनाया जा रहा है, यह जनता और जनमत (Public Mandate) का अपमान है।" 

ज्ञात हो कि, हाल में हुए विधानसभा चुनाव में नाना पटोले अपनी सीट साकोली से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। नाना मात्र 208 वोटों से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। नाना की लीड को लेकर चुनावी परिणाम से लेकर आज तक चर्चा की जा रही है। सोशल मीडिया से लेकर विधानसभा के अंदर एक नाना की लीड के चर्चे हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हो या अजित पवार दोनों ने भी नाना की लीड पर चुटकी की।

मजाक जनता के मतों का अपमान

खुद के चुनावी लीड को लेकर की जारही बातें और तंज पर नाना ने नाराजगी जाहिर की है। यही नहीं नाना ने इसे जनता का अपमान भी बताया है। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नाना ने कहा, "वो चुनाव जीते है, लेकिन ज्यादा चर्चा उनकी लीड को लेकर हो रही है और मजाक उड़ाया जा रहा है। यह मजाक जनता के मतों का अपमान है।" नाना ने ये भी कहा कि, "मेरी लीड को लेकर चर्चा हो रही है लेकिन हम चुनाव में पड़े मतों को लेकर जो मूल सवाल उठा रहे है उसका कोई जवाब नहीं दे रहा है।"