logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nag River encouragement: किसी का भी हो अतिक्रमण हम हटाएंगे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी


नागपुर: सितंबर महीने में नाग नदी (Nag River) में आई बाढ़ में बड़ा नुकसान हुआ था। इस बाढ़ के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार नाग नदी के आजु-बाजू किये गए अतिक्रमण को बताया था। वहीं अब इस अतिक्रमण को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, नदी पर जितने भी अतिक्रमण किया गया है, उन सभी को हटाया जाएगा।"

अंबाझरी तालाब (Ambajhari Lake) सहित नाग नदी में आई बाढ़ को लेकर शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने पत्रकार वार्ता बुलाई थी। जिसमें पूछे एक सवाल पर बोलते हुए उन्होंने यह बात कही। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "नाग नदी में आई बाढ़ का मुख्या कारणों में से एक है पानी का सही तरह से निकासी नहीं होना। वर्तमान में जो पुल बने हुए हैं, वह पुराणी पद्धति से बने हुए हैं। इसके तहत पुल के बीच-बीच में पिलर है। इससे पानी रुकता है। इसको देखते हुए ओवरफ्लो पॉइंट से लेकर पंचशील चौक तक नदी के ऊपर जितने भी ब्रिज है उनको ठीक किया जाएगा। वर्तमान में जो नई तकनीक है उसका उपयोग कर इन ब्रिजों को दुरुस्त किया जाएगा।" 

वहीं जब केंद्रीय मंत्री से नाग नदी के पर किये गए अतिक्रमण को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "नाग नदी पर जिसने भी अतिक्रमण किया है उसे हटाया जाएगा। फिर वह अतिक्रमण किसी का भी हो उसे साफ़ किया जाएगा।"

यह भी पढ़ें: