logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एसपी संदीप पखाले सहित नागपुर के 22 पुलिसकर्मी डीजी पदक से सम्मानित


नागपुर: राज्य में उल्लेखनीय सेवा देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिवर्ष पुलिस महासंचालक (डीजी) के इन्सिग्निया पदक से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष राज्यभर के 800 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया जाएगा। नागपुर से इस सूची में विशेष योगदान के लिए कुल 22 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का समावेश हुआ है, जिनमें नक्सल विरोधी अभियान की स्पेशल एक्शन ग्रुप के एसपी संदीप पखाले का नाम सबसे प्रमुख है।

गौरतलब है कि एसपी संदीप पखाले इससे पहले वर्ष 2012 में भी डीजी पदक से सम्मानित हो चुके हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किये गये सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें एक बार फिर इस सम्मान के लिए चुना गया है। उनके साथ ही एसआरपीएफ ग्रुप क्रमांक 4 के उपअधीक्षक दादा ईश्वरकर को भी इस वर्ष डीजी पदक प्रदान किया जाएगा।

नागपुर शहर पुलिस के कई अन्य अधिकारी भी इस वर्ष सम्मानित होंगे। पांचपावली पुलिस थाने के थानेदार बाबूराव राउत, जूनी कामठी के थानेदार महेश आंधले, गणेशपेठ के थानेदार मछिंद्र पंडित, तथा नागपुर ग्रामीण के पुलिस निरीक्षक कैलाश बाराभाई का नाम भी इस सूची में शामिल है।

इसके अलावा, सिटी पुलिस के पीएसआई सुरेंद्र सिरसाठ, एएसआई प्रमोद चौधरी, प्रशांत लाड़े, राजेश क्षिरसागर और नरेंद्र दुबे भी डीजी पदक के प्राप्तकर्ता होंगे। पुलिस विभाग में मेहनत और निष्ठा से कार्य करने वाले मंजीतसिंह बहादुर, हेड कांस्टेबल सुधीर खुबालकर, महेश कुरसुंगे, जितेंद्र तिवारी, रणजीत गवई, सचिन ठोंबरे और रजनी नागुलवार को भी इस वर्ष सम्मानित किया जाएगा।

महिला पुलिसकर्मियों में पूजा माणिकपुरी का नाम भी पदक प्राप्तकर्ताओं की सूची में शामिल है। इसके अलावा, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के हेड कांस्टेबल ताहिर हुसैन अब्दुल जलील और यूओटीसी के एएसआई नौशाद अली हैदर अली को भी डीजी पदक से नवाजा जाएगा।
इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 1 मई को आयोजित एक समारोह में पुलिस महासंचालक के हाथों पदक और प्रशंसापत्र प्रदान किए जाएंगे।