logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बावनकुले ने कांग्रेस पर बोला हमला, बोले- वह डूबती हुई नाव, उस पर कोई बैठना नहीं चाहता


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर हमला बोला है। कांग्रेस को डूबती हुई नव बताते हुए बावनकुले ने कहा, “कांग्रेस पार्टी का इतिहास था और अब नहीं है। कांग्रेस का अब कोई भविष्य नहीं है इसलिए वह इतिहास से कुछ हटाकर पार्टी को बचाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का जहाज डूब रहा है। इसमें कोई नहीं बैठेगा।” नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी बावनकुले ने हमला बोला। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “जो पार्टी घर बैठकर चलती है वह किसी को खत्म नहीं कर सकती. उद्धव ठाकरे को पार्टी चलाने की आदत नहीं है। अब तक उनके कई करीबी लोग छोड़कर जा चुके हैं। वह उस समय कुछ नहीं कर सके और अब जो लोग चले जायेंगे उन्हें वह रोक नहीं पायेगी और उनमें वह क्षमता नहीं है।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “बाला साहेब ठाकरे द्वारा बनाई गई शिव सेना, हमने उनके प्रयासों और उनके काम के तीस साल देखे हैं। उद्धव ठाकरे में वह क्षमता नहीं है जब उन्हें पार्टी चलाने के लिए 24 घंटे में से 18 घंटे काम करना पड़े।” बावनकुले ने यह भी कहा कि 2024 तक उद्धव ठाकरे चार से पांच लोगों को साथ देखेंगे।