logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जारी किया नोटिस, आठ मई तक जवाब देने का दिया आदेश


नागपुर: बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी किया है। अदालत ने मुख्यमंत्री को आठ मई तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया गया है। ज्ञात हो कि, पिछले साल के विधानसभा चुनाव में हारने वाले 26 उम्मीदवारों ने महायुति के विजयी उम्मीदवारों की जीत को चुनौती दी है। कांग्रेस के प्रफुल्ल गुडधे ने दक्षिण पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से फडणवीस के खिलाफ चुनाव लड़ा था और हार का सामना किया था। जिसके बाद उन्होंने निर्णय को चुनौती देते हुए अदालत में याचिका दायर की है।

अदालत ने बुधवार को भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार, राकांपा के मनोज कायंदे और भाजपा के देवराव भोंगले को भी तलब किया। गुरुवार को अदालत ने भाजपा के मोहन मते और चिमूर विधायक कीर्तिकुमार भांगड़िया को भी नोटिस भेजा। याचिकाकर्ताओं ने ईवीएम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि चुनाव आयोग ने ईवीएम के जरिए चुनाव कराने से पहले जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी नहीं कीं। यह भी कहा गया है कि पराजित प्रत्याशियों को सीसीटीवी फुटेज और फॉर्म नंबर 17 भी नहीं दिया जा रहा है।

न्यायमूर्ति प्रवीण पाटिल ने चुनाव आयोग और अन्य प्रतिवादियों के नामों को छोड़कर केवल विजयी उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया है। मते को 6 मई तक और भांगड़िया को 8 मई तक अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता आकाश मून पेश हुए।