logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

डीजे के खिलाफ सड़कों पर उतरे नागपुर के नागरिक, भारी बारिश के बीच मौन मार्च निकाल जताया विरोध


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में डीजे के खिलाफ अब आवाज नहीं, बल्कि मौन मार्च के जरिए विरोध दर्ज कराया गया। भारी बारिश के बीच सैकड़ों नागरिक और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे। मार्च के जरिए साफ संदेश दिया गया कि डीजे को लेकर प्रशासन ने जो नियम तय किए हैं, उनका सख्ती से पालन होना चाहिए और तेज आवाज से आम लोगों को होने वाली परेशानी पर रोक लगनी चाहिए।

उपराजधानी नागपुर में डीजे पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर डीजे बजाया जा रहा है। सांस्कृतिक महोत्सव से लेकर दही हांडी तक डीजे बजाए जाने और बिना अनुमति नियमों के उल्लंघन से नाराज नागपुर के नागरिक अब सड़कों पर उतर आए हैं। रविवार को डीजे बजाए जाने के विरोध में शहर में मौन मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया गया।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक संदीप जोशी की अगुवाई में लक्ष्मी भवन चौक से शंकर नगर चौक के बीच निकाले गए इस मौन मार्च में भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में नागरिकों के साथ डॉक्टर, नर्स और चिकित्सा सहायक कर्मचारी शामिल हुए। मार्च में शामिल लोग हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर डीजे के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए चल रहे थे। इस दौरान डीजे नहीं बजाने और उच्च न्यायालय के निर्णय का पालन करने का आह्वान किया गया।