logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्लॉट, चुनावी हलफनामे में दी जानकारी


नागपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषण हो चुकी है। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस ने तमाम सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। वहीं प्रत्याशियों द्धारा नामांकन भी दाखिल करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नामांकन दाखिल किया। नमांकन में जानकारी देते हुए बताया कि, गहलोत के पास 12 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। इसी के साथ इन्होंने यह भी बताया कि, नागपुर सहित उदयपुर में उनके पास प्लॉट है।

गहलोत के हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल 11,68,98,758 रुपये की संपत्ति है। इनमें से 2,81,95,889 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं, 8,87,02,869 रुपये की अचल संपत्ति मुख्यमंत्री के पास है। बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में 5.15 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

गहलोत ने हलफनामे में बताया कि, उनके पास तीन एकड़ कृषि भूमि के साथ दो प्लॉट भी है। पहला प्लॉट नागपुर और दूसरा उदयपुर हैं।। जिसकी कीमत क्रमश: 12 और 19 लाख है। इसी के साथ गहलोत ने यह भी बताया कि, दिल्ली, उदयपुर में उनके पास चार घर हैं। जिनमें तीन गहलोत और एक उनकी पत्नि के नाम पर है।