logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: कांग्रेस का मनपा पर हल्ला बोल, भाजपा पर हार के डर से चुनाव नहीं कराने का लगाया आरोप


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका में पिछले दो सालों से प्रशासक का राज है। लेकिन इसके बावजूद शहर में नागरिकों के काम नहीं हो रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस ने मनपा कार्यालय पर मोर्चा निकाला। कांग्रेस शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे की अगुवाई में आयोजित इस हल्लाबोल मोर्चा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, हार के डर से भाजपा मनपा के चुनाव नहीं करा रहे हैं।

वसुबारस को दिवाली का पहला दिन माना जाता है। आज जहां हर जगह वसुबारस मनाया जा रहा है। दीपावली का मौका होने के बावजूद शहर के कई क्षेत्रों में मुलभुत सुविधायें नहीं मिल रही है। प्रशासक होने के कारण पूर्व नगरसेवकों के काम नहीं हो रहे हैं। जिससे नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस को लेकर कांग्रेस ने मनपा पर विरोध प्रदर्शन किया। 

नागपुर शहर में प्रदूषण है. जगह-जगह अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं. इसलिए शहर बदसूरत होता जा रहा है. नागपुर में एक निजी कंपनी को कचरा संग्रहण और निपटान की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन नियमित कूड़ा उठाव नहीं किया जाता है. कई बस्तियों में कूड़ा दो-तीन दिन तक पड़ा रहता है। इसलिए कांग्रेस ने कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी एजी और बीवीजी का ठेका रद्द करने की मांग की है। बयान में कहा गया है कि चूंकि सड़कों का रखरखाव नहीं किया जा रहा है, इसलिए डामर वाली सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं।