logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: सड़क समतलीकरण का काम पूरा न करने पर ठेकेदारों पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना


नागपुर: नागपुर मनपा ने शहर में अमृत 2.0 योजना के तहत सीवरेज चैनल बनाने का काम कर रही तीनों कंपनियों पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया है। मनपा लगातार तीनों कंपनियों को सड़क समतलीकरण का काम पूरा करने का निर्देश दे रही थी, लेकिन तीनों कंपनियां इसे इग्नोर कर रही थी। इसी को देखते मनपा ने यह दंडात्मक कार्रवाई की। 

केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत सीवरेज चैनल बनाने का काम किया जा रहा है। काम का ठेका तीन कंपनियों मेसर्स लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, मे कलथिया इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड और मे पी दास इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को दिया है। इन ठेकेदारों ने सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी थीं। हालांकि, सड़क को समय पर समतल नहीं किया गया। इससे उन परिसर में रहने वाले लोगों और सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। 

अमृत योजना 2.0 के तहत शहर में 537 किलोमीटर लंबी सीवरेज चैनल बिछाने का ठेका इन तीनों कंपनियों को दिया गया है। इनमें से 125 किलोमीटर सीवरेज नहर इन ठेकेदारों ने बिछाई है। पिछले फरवरी से नगर निगम का जनस्वास्थ्य विभाग इस सड़क को बहाल करने के लिए लगातार फॉलोअप कर रहा है। मनपा ने इन कंपनियों को बार-बार पत्र लिखकर इस काम को गंभीरता से लेने और इसे पूरा करने को कहा है।

इस संबंध में मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने खुद 27 मई को हुई बैठक में इस संबंध में जुर्माना लगाने की चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बाद भी जब इन कंपनियों ने काम पूरा नहीं किया तो काउंटर बिड के अनुसार इन कंपनियों पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।