logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Bhandara: क्रिकेट खेलते हुआ विवाद, बैट से पिट-पीटकर युवक की हत्या


भंडारा: क्रिकेट खेलने के दौरान हुए हुए विवाद में बैट से पीट-पीटकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान निवृत्तिनाथ कावले (24) के रूप में हुई है। इस मामले में अडयाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी करण बिलवाने (21) को मामला दर्ज कर लिया है। मृतक और आरोपी दोनों ही एक ही गांव के हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और आरोपी अन्य दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी और मृतक की एक और मैच खेलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ की आरोपी ने बैट से निवृत्ति के पैर पर मार दिया। पैर में लगने के कारण निवृत्ति निचे झुका, उसी दैरान आरोपी ने फिर से बैट उठाई और निवृत्ति के गर्दन पर मार दी। 

हमले के कारण युवक बेहोश होकर निचे गिर गया। उन्हें इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल अडयाल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के दोस्त प्रसाद धरमसारे उम्र 23 वर्ष चिखली ने अडयाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।