logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर जिला परिषद का बढ़ाया जाए कार्यकाल, कांग्रेस ने राज्य सरकार से की मांग


नागपुर: नागपुर जिला परिषद के कार्यकाल को बढ़ाये जाने की मांग सत्ताधारी दल कांग्रेस द्वारा की गयी है। गुरुवार को जिला परिषद की हुई आम सभा की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पास किये गया जिसे राज्य सरकार के पास भेजा जायेगा। नागपुर जिला परिषद का कार्यकाल 17 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

17 जनवरी को नागपुर जिला परिषद का कार्यकाल ख़त्म हो रहा है। इस लिहाज से देखा जाये तो गुरुवार को मौजूदा कार्यकाल की अंतिम आम सभा की बैठक हुई. इस बैठक में कार्यकाल को बढ़ाये जाने का प्रस्ताव पास किया गया। जिला परिषद अध्यक्षा मुक्ता कोकडडे के अनुसार इससे पहले भी नागपुर जिला परिषद के कार्यकाल को लेकर निर्णय लिया गया है।

ऐसे में फिर एक बार इसी तरह का निर्णय लिया जाये। कोकडडे के मुताबिक जिला परिषद चुनाव कराये जाने को लेकर जो पूर्व तैयारियां होती है वह अब तक शुरू नहीं हुई है ऐसे में अगर कार्यकाल बढ़ाया नहीं गया तो प्रशासक राज हो जायेगा, ऐसे में ग्रामीण भाग की जनता को राहत दिलाये जाने के तहत कार्यकाल को बढ़ाया जाये।