logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विनेश फोगाट के समर्थन में नागपुर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल


नागपुर: पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने से चुकने पर विनेश फोगाट के समर्थन में नागपुर जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नागपुर में प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस पार्टी ने विनेश के साथ हुए घटनाक्रम में केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए षड्यंत्र होने का संदेह व्यक्त किया. 

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की महिला कार्यकर्ताओं ने विनेश के साथ हुए घटनक्रम को लेकर संदेह व्यक्त किया और सरकार की भूमिका पर सवाल भी खड़े किये. जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा कुंदा राउतके मुताबिक एक छोटे से कारण के चलते विनेश ओलम्पिक में पदक जीतने से चूक गई. कहीं ये इसलिए तो नहीं हुआ कि उन्होंने पहलवानों के अधिकारों के लिए लड़े जाने वाले आंदोलन में हिस्सा लिया था. 

वहीं, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष रश्मि बर्वे ने खेल मंत्री द्वारा विनेश पर हुए खर्च का विवरण संसद में देने वाले खेल मंत्री की निंदा की और कहा कि यह महिला खिलाडी का अपमान है. 

महिला कांग्रेस के इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुनील केदार ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने विनेश के साथ हुए व्यवहार को देश भर की महिलाओं के आत्मसम्मान से जोड़ा और जो कुछ हुआ उसे बतौर खिलाड़ी विनेश का अपमान करार दिया.

महिला कांग्रेस के इस प्रदर्शन में जिले की महिला कार्यकर्ताओं के ही साथ जिला परिषद की महिला पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. नागपुर जिला महिला कांग्रेस के अनुसार विनेश के समर्थन में पहली बार नागपुर में इस तरह का प्रदर्शन किया गया है.