logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चलती कार में लगी आग; संविधान चौक की घटना, कोई हताहत नहीं


नागपुर: शहर के संविधान चौक पर एक चलती हुई कार में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कार को रोका और नीचे उतर गए। जिसे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। 

मिली जानकारी एक अनुसार, शाम छह बजे के करीब स्विफ्ट डिजायर कार संविधान चौक से गुजर रही थी। इसी दौरान कार के सामने वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख चालक गौरव मचादे ने गाड़ी को साइड लगाई और निचे उतर गया। देखते ही देखते कार में आग लग गई।

घटना की जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस फायर स्टेशन से गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। हालांकि, आग से कार के सामने का हिस्सा जलकर ख़ाक हो गया। शॉर्टसर्किट से कार में आग लगने की बात सामने आई है।