logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: आपसी रंजिश में आरोपियों ने ट्रक में लगाई आग, आरोपी मौके से फरार; वाड़ी के दावलामेट्टी परिसर की घटना


नागपुर: नागपुर के वाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार को आपसी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कुछ अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर के माल से भरे ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हालांकि समय रहते ट्रांसपोर्टर ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

दावलामेट्टी परिसर में विजय वाघमारे परिवार के साथ रहते हैं। विजय पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। उनका बेटा भी ट्रांसपोर्ट के उनके धंधे में उनकी हेल्प करता है। गुजरात से रामटेक और बुटीबोरी स्थित दो कंपनियों का माल भरकर विजय का बेटा घर पहुंचा था और उसने घर के पास ही अपना ट्रक खड़ा कर दिया था। ट्रक में माल भरा होने के चलते तब विजय वाघमारे ट्रक में ही सो गए थे।

गुरुवार तड़के उन्हें ट्रक के पीछे के हिस्से से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। पास में ही उन्हें अपराधिक प्रवृत्ति का प्रशिक ढोके नामक युवक उसके कुछ साथियों के साथ दिखाई दिया। हालांकि आवाज देने पर प्रशिक अपने साथियों के साथ वहां से भाग खड़ा हुआ इसके बाद विजय ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और उनकी मदद से पानी डालकर ट्रक में लगी आग बुझा दी। हालांकि तब तक ट्रक में रखा करीब डेढ़ लाख रूपयों का माल जलकर खाक हो गया था। गुरुवार सुबह फरियादी ने इसकी शिकायत वाडी पुलिस से की है। 

पुलिस आसपास के परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज  खंगाल रही है ताकि सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। हालांकि यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी प्राशिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर विजय वाघमारे के साथ गाली गलौज की थी हालांकि एक ही परिसर में रहने के चलते उन्होंने तब आपस में समझौता कर लिया था। परंतु इस घटना के बाद अब विजय ने अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने और उनकी नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।