logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 2025 के दो महीने में 52 लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं में गवाई जान, हर दिन औसतन दो लोगों की मौत


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और उसमे होने वाली मौतों पर बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इसके तहत पिछले 1154 दिनों में शहर में 1711 सड़क दुर्घटना हुई हैं, जिसमें 859 लोगों की मौत हुई है। 2025 के जनवरी और फ़रवरी महीने में 52 लोगों की जान सड़क हादसे में हुई है।

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए राज्य सरकार से लेकर ट्रैफिक पुलिस विभाग तक लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर अवेरयेंर्स प्रोग्राम चलाते हैं। जिसमें वाहन चालकों से सड़कनियमों का पालन करने और दुर्घटना से बचाव के तहत वाहन चलाने का आवाहन किया जाता है। यही नहीं सरकार यातायात कानूनों को भी सख्ती से लागू कर रही है, जिसमें नियमो का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी शामिल है। हालांकि, प्रशासन और पुलिस की ये कोशिशें बेहद असफल होती दिखाई दे रही है। सड़क दुर्घटओं में कमी के बजाय लगातार इसमें बढ़ोतरी देखी जा रही है।

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, 2022 से लेकर फ़रवरी 2025 के दरमियान उपराजधानी नागपुर में 1711 सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 859 लोगों की मौत हुई है। अकेले 2025 के शुरुआती दो महीनों में 52 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। आरटीआई जानकारी के अनुसार, 2022 में शहर में 510 सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 267 लोगों की मौत हुई। 2023 में आकड़ा बढ़कर 531 पहुँच गया, वहीं इस दौरान 320 लोगों की मौत हुई। 

2024 में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई और आकड़ा 571 हो गया, हालांकि, मरने वालों में कमी आई और आकड़ा 220 रहा। 2025 के शुरुआती दो महीनों में 96 दुर्घटना हुई और 52 लोगों ने अपनी जान गवाई।

शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटना के कई कारण सामने आएं हैं, जिसमें तेज गति से गाडी चलाना, नियमों को नहीं पालन करना, बढ़ता ट्रैफिक दवाब आदि शामिल है। बढ़ती हुई समस्या पर ठोस कदम उठाए जाने और उसे लागू करना बेहद जरुरी हो गया है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।